Posts

Showing posts from 2014

ख्वाबों के परिंदे

Image
खुले नीले आस्मां तले हवा ने अपने पंख खोले और तुम्हारी मुस्कान से चले एक राह निकली है मुझतक   तुम्हारे ख्वाबों में जलता हूँ अपने ही प्यार को देख देखकर   मेरा ख्वाब और मेरी आँखें बंद न हों .    

पारियां और पतंगे

Image
उस लड़के ने मुझसे प्यार किया पर वो मुझे पतंगा ना बना सका मेरे परों का शब्द याद रख पाने को वो पर, वो पारियां, वो पतंगे लड़के इन्ही को प्यार करते हैं क्या? फिर क्यों मुझे इतनी नाज़ुकता से- प्यार करना नहीं आया? क्यों मैं कभी जलते घरों की ओर नहीं दौड़ा? क्या उन घरों में कुछ रखा था? किसीका पागलपन? मैं किसी लड़के से इतना प्यार नहीं कर सका- अँधाधुन पागलों की तरह रातों को जाग-जागकर।  

हैल्लो ३७७

Image
हैल्लो ३७७ आज मुझे तुमसे कुछ बातें कहनी हैं .   मुझे ये जो ज़रूरत महसूस होती है अचानक बेबाक कहने की- मुझे उससे प्यार है, मुझे प्यार है उससे और यह भी कि उसके पंखों कि उड़ान मेरी ही उड़ान है     वो बारिश भी उसी की है जो मुझे ओस की तरह छू कर जाती है और वापस आती है बादल बनकर याद दिलाती है मुझको जनवरी कि सर्द शामों की   उसके कांपते होंठों का एहसास जो मेरी पीठ पर चलते हैं धीमे से उस एहसास का क्या कहूँ ?   तो क्यों ना उसका हाथ पकड़ चलूँ   उसकी धड़कनों के तले उसके जिस्म की राह पकड़   लोग कहते हैं तुम्हें हमारा प्यार पसंद नहीं ?   तुम जिन सख्त निगाहों से हमें देखते हो जैसे हमें कैद कर देना चाहते हो   क्या तुम प्यार के रंगों को कैद करना भी जानते हो ?   या उस शब्द को जिसे मैं रोज़ सुबह अपने जिस्म पर महसूस करता हूँ ? ...

Darker still

Image
You shouldn’t try to visualise the end of the tunnel if it will be light or darker still just keep going not overcoming but only giving up   Its best to not look back to not search anything around you only what is inside.    

Metal Sky

Image
We need to see more clearly in order to see the rocks as they see each other   within me the land is summed up not reduced   if I had not lived inside the city of smoke and hunger the sky would not be what it is.       

January

Image
The winter is, every time, and always   the first and sacred season   when everything is worshipped and offered.    

Hardlight

Image
My love is, every time, and always   the first and sacred season   but don’t ask me who my lover is   I know nothing about him I only know how to find him again thanks to love.      

HardLight Dark Matter

Image
HardLight Dark Matter   Sometimes we want our very souls   to be in motion with everything colliding Sometimes I want everything to come to a stop, including my body on your skin Sometimes I want to be where I am most in love in the darkest night when I am more or less open with more or less brightness.  

प्यार के पल

Image
सुबह उठा तो कुछ नहीं दिखा सिर्फ धुंध दिखी तुम्हारी आँखें नहीं दिखीं   एक कहानी पढ़ी थी मैंने एक राक्षस की वो अपने प्रेमी को नहीं देख पाता था उसके चेहरे के आस पास बादल उड़ते रहते वो पेड़ों के सर सहलाता रहता जैसे उसके प्रेमी कि ज़ुल्फ़ें हों   मुझे भी तुम्हारी परछाई का इंतज़ार है आज सुबह कल रात ख्वाब में तुम ही थे ना जब अचानक पलटकर मैंने तुम्हारा हाथ पकड़ा था ?